टाटा ग्रुप के चेयरमैन रतन टाटा सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहने वाले उद्योगपतियों में से एक हैं। बह अपने डाउन टू अर्थ नेचर के लिए भी लोगों के बीच पॉपुलर हैं। उन्होंने साल 2019 के अक्टूबर महीने में इंस्टाग्राम पर अपना अकाउंट बनाया था। वंही आज इंस्टाग्राम पर 10 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हो गए हैं। इस पर उन्होंने खुशी जाहिर की।
बता दे, आज की तारीख तक उन्होंने यहां 17 पोस्ट की हैं। लेकिन 11 फरवरी को उनके फॉलोवर्स की संख्या 10 लाख के आंकड़े को पार कर गई। इस पर टाटा ने अपने फॉलोवर्स के लिए एक खूबसूरत सी पोस्ट लिखी। इसमें उन्होंने इंटरनेट के इस परिवार में शामिल होने को लेकर खुशी जताई। साथ ही, इस सफर को जारी रखने की बात कही।
इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर पोस्ट करते हुए टाटा ने लिखा, ‘मैंने अभी देखा कि इस पेज पर लोगों की संख्या एक मुकाम तक पहुंच गई है। यह अद्भुत ऑनलाइन परिवार है, जिसके बारे मैं मैंने इंस्टाग्राम से जुड़ते वक्त सोचा भी नहीं था। मैं आप सभी लोगों को इसके लिए धन्यवाद देता हूं।’
रतन टाटा ने अपनी पोस्ट में लिखा कि किसी भी नंबर से ज्यादा अहम इंटरनेट पर हम लोगों के बीच होने वाला गुणवत्तापूर्ण संवाद है। आपकी कम्युनिटी का सदस्य होना और आप लोगों से सीखना मेरे लिए काफी रोमांचकारी और खुशियों से भरा रहा है। मुझे उम्मीद है कि यह शानदार सफर यूं ही जारी रहेगा।
इसके बाद उनकी इस पोस्ट को चार लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। कई लोगों ने रोचक कमेंट्स किए।
आपको बता दे, पिछले साल अक्टूबर में ही इंस्टाग्राम से जुड़ने वाले रतन टाटा की पहली पोस्ट ही काफी वायरल हुई थी। इंस्टाग्राम के साथ ही रतन टाटा ट्विटर पर भी खासे सक्रिय हैं और उनके 70 लाख से ज्यादा फॉलोवर्स हैं।
हाल ही में उन्होंने अपनी युवावस्था की एक तस्वीर भी साझा की थी, जिस पर लोगों ने बेहद रोचक टिप्पणियां की थीं। यहां तक कि कई सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें हॉलीवुड स्टार जैसा बताया था।
लोगों ने क्या लिखा?
लोगों ने रतन टाटा को शुभकामनाएं दीं। साथ ही, कई लोगों ने उन्हें दुनिया का सबसे शानदार आदमी कहा, तो कुछ ने उनके डाउन टू अर्थ नेचर की खूब तारीफ की।
एक लड़की ने लिखा- बधाई छोटू
रतन टाटा के 10 लाख फॉलोवर्स पुरे होने पर उनकी एक फैंस ने उन्हें छोटू कह कर बधाई दी, लड़की ने लिखा- बधाई छोटू। साथ में हार्ट वाली इमोजी भी इस्तेमाल की। इस पर वह ट्रोल हो गई। कई यूजर ने लड़की की आलोचना की, लेकिन रतन टाटा ने बुधवार को उसका बचाव किया।
हालांकि, उसने अपने छोटू लिखने का बचाव किया और कहा कि वह हमारे सब के लिए आइडल हैं। जब हम किसी को प्यार करते हैं, तो उसे कुछ भी कह सकते हैं। वैसे बहुत से लोगों ने उसके इस शब्द की आलोचना की।
रतन टाटा ने खुद इसका जवाब दिया। उन्होंने लिखा कि हम सब में एक छोटा बच्चा होता है। इस यंग लेडी का सम्मान किया जाना चाहिए। रतन टाटा के जवाब पर एक यूजर ने लिखा- ‘आप एक सच्चे इंसान हैं।’ एक अन्य ने लिखा- ‘वंडरफुल रिप्लाई सर।