बॉलीवुड डेस्क, बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत अब इस दुनिया में नहीं हैं। बॉलीवुड जगत ने अपना एक उभरता चमकता सितारा खोया दिया। आपने और हमने एक एक्टर खोया है। सुशांत के दोस्तों ने अपना दोस्त खोया है। सुशांत के चाहने वालों ने अपना आइडल खोया है, लेकिन जरा सुशांत के परिवार के बारे में सोचिए। उन्होंने तो अपना सब कुछ ही खो दिया है। चार बहनों में अकेला भाई थे सुशांत सिंह राजपूत। कल रक्षाबंघन है वो किसको राखी बांधेंगी।
सोच कर देखिए उनके लिए कल का दिन कैसे बितेगा। पिछले साल जिस भाई की कलाई को उन्होंने अपनी प्यार भरी राखियों से ढ़क दिया हो इस साल वो भाई है ही नहीं राखी बंधवाने के लिए। कितना जोर पड़ रहा होगा उनके ऊपर ये सोच-सोच कर कि उनका इकलौते भाई इस दुनिया में नहीं है। सुशांत की चारों बहनों का हाल काफी बुरा है। वहीं श्वेता सिंह कीर्ति सुशांत के जाने से एक दम टूट सी गई हैं। वो अक्सर ही सोशल मीडिया पर सुशांत को लेकर कुछ न कुछ पोस्ट करती रहती हैं।
कल दिन सुशांत की चारों बहनों के लिए काफी भारी होने वाला है। हर साल सुशांत के हाथ में चार-चार राखियां बंधती थी, लेकिन इस बार ना सुशांत हैं और ना ही उनके कलाई पर कोई राखी। वैसे सुशांत और उनकी बहनें काफी दूर-दूर रहते थे, लेकिन रक्षाबंधन वाले दिन सुशांत तक बहनों की राखियां पहुंच ही जाती थी, लेकिन इस बार बहने उनको कहां और किस पते पर राखी भेजें उन्हें ये ही समझ नहीं आ रहा होगा।
वहीं सुशांत की बहने उनके हाथ पर अपने प्यार की डोर तो नहीं बांध पाएंगे लेकिन वो उम्मीद कर रही हैं कि उनके भाई को इंसाफ जरूर मिल जाए। बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत की चार बहने हैं, जिसमें से सबसे बड़े वाली बहन का नाम श्वेता सिंह कीर्ति हैं, जो अमेरिका में रहती हैं। दूसरी बहन का नाम मीतू सिंह है। वो मुंबई में ही रहती है और अक्सर ही सुशांत से मिलने जाया करती थी, उनके मरने से 4 दिन पहले भी वो उनसे मिलने गई थीं। सुशांत की दो और बहने हैं जिनका नाम नीतू और प्रियंका है, जो उनके लिए इंसाफ की गुहार लगा रही हैं।