बॉलीवुड डेस्क, दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन ने सबको हैरान कर दिया था। हर कोई इसको अपने-अपने अंदाज में देख रहा है। वहीं सुशांत के निधन के डेढ़ महीने बाद मामले में ऐसा मोड़ जिसनें सबको चौक दिया। सुशांत के पिता केके सिंह ने सुशांत की गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस के खिलाफ पटना थाने में गंभीर आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज करवाई है। सुशांत के पिती का कहना है कि रिया उनको किसी से बात नहीं करने देते थी।
वहीं इस मामले में कई और खुलासे हो रहे हैं। जो धीरे-धीरे करके सामने आ रहे हैं। हाल ही में एक और हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि सुशांत के कोटक महिंद्रा बैंक अकाउंट के पेपर्स सामने आ गए हैं। इसमें बताया गया है कि पांच बार पूजा और पंडित के नाम पर उनके अकाउंट से पैसे निकाले गए थे। ये जानकारी सामने आने के बाद अब इस बात की जांच की जा रही है कि आखिर किसी बात की पूजा और किसी पंडित के नाम पर ये पैसे निलाके गए थे।
इसके अलावा बिहार पुलिस की एक टीम मुंबई में मामले की जांच कर रही है। बिहार पुलिस के एक बड़े अधिकारी ने कहा कि रिया चक्रवर्ती को सुशांत सिंह राजपूत मामले की जांच में सामने आना चाहिए, अगर उनके पास छुपाने के लिए कुछ भी नहीं है। वहीं सुशांत के पिता ने बॉलीवुड अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती के खिलाफ कुल दस धाराओं के तहत मामला दर्ज कराया है, जिसमें आत्महत्या के लिए उकसाना, धोखाधड़ी और चीटिंग करना शामिल है।
बता दें कि इस खबर के सामने आने के बैद एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती ने भी अपना एक वीडियो मैसेज जारी किया था जिसमें उन्होंने कहा था कि मामला कोर्ट में है इसलिए मैं चुप हूं। मुझे न्याय व्यवस्था पर पूरा भरोसा है। सच के सामने आने का भरोसा है। सत्यमेव जयते।’ जिसको सुशांत सिंह राजपूत के परिवार के वकील विकास सिंह ने झूठा बताया है।