इन अभिनेत्रियों का फ्लॉप हुआ करियर, किसी ने मांगी भीख तो कोई चोरी करने को हुआ मजबूर

0
2696
Facebook
Twitter
Pinterest
अभिनेत्रियों

मुंबई जैसी मायानगरी में कई चीजें मशहूर हैं, और मायानगरी कहने के पीछे वजह है बॉलीवुड। यहां पर जिन लोगों के अंदर टैलेंट होता है उन्हें रातोंरात स्टार बनने से कोई नहीं रोक सकता है। तभी तो यहां पर जब स्टार्स सुपरहिट फिल्में देते हैं तो लोग उनके आगे-पीछे घूमते है लेकिन जैसे ही उनका स्टारडम खत्म होता हैं उनके फैन्स खुद ब खुद गायब हो जाते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे ही लोगों के बारे में बताएंगे, जिनका स्टारडम खत्म होने के बाद उनकी हालात काफी बुरी हो गई।

गीता कपूर

सबसे पहले तो बात करेंगे गीता कपूर की जो कि फिल्म ‘पाकीजा’ में अहम रोल निभा चुकी हैं, वहीं कुछ समय पहले उन्हे लेकर खबरें आ रही थीं कि उनका बेटा राजा कपूर मुंबई के एक अस्पताल में छोड़कर चला गया। दरअसल, उनका बेटा उन्हें Old Age Home छोड़ना चाहता था, इतना ही नहीं कहा जाता है कि वो अपनी मां को बहुत मारता-पीटता था। यह खुद गीता कपूर ने बताया था। वो किसी को पहचानती नहीं थी, उन्हें कुछ याद नहीं था, बस एक चीज याद थी। गीता की मौत के बाद उनकी बेटी आराध्या आई और मां के शव को लेकर चली गई।

मिताली शर्मा

अब बात करते हैं मिताली शर्मा की जो कि भोजपुरी एक्ट्रेस हैं, लेकिन इन्हें भी मुंबई पुलिस ने लोखंडवाला की सड़कों पर भीख मांगती और चोरी करती हुई पकड़ा था। दरअसल, घरवालों को छोड़ मिताली मुंबई में अपनी किस्मत आजमाने आईं थी, जिसके बाद परिवारवालों ने उसे छोड़ दिया। कहा जाता है कि कुछ फिल्में और मॉडलिंग करने के बाद उन्हें काम मिलना बंद हो गया और वो डिप्रेशन में चली गई।

गीतांजलि नागपाल

अब बात करते हैं सुष्मिता सेन के साथ रैंप वॉक कर चुकी गीतांजलि नागपाल की जो कि मॉडलिंग की दुनिया में कदम रखने के बाद ड्रग्स की आदि हो चुकी थी। इतना ही नहीं इसकी वजह से उन्होंने नौकरानी के रूप में काम भी किया। कहा जाता है कि जिंदगी के आखिरी दिनों में वे दिल्ली की सड़कों पर भीख मांगते नजर आई थीं।

अलीशा खान

अब बात करेंगें बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी की को-स्टार रह चुकी अलीशा खान की। जो कि आजकल ऐसे हालात में हैं जिसे जानकर आपको शायद यकीन भी नहीं होगा। खबरों की मानें तो अलीशा खान को दिल्ली के ग्रेटर कैलाश में भटकते हुए देखा गया था। वो अपने पूर्व प्रेमी की हरकतों की वजह से सड़क पर आने को मजबूर हो गई। गौरतलब है कि अलीशा का उनके पूर्व प्रेमी के साथ एक वीडियो ऑनलाइन लीक हो गया था। इस मामले में पुलिस में अपने पूर्व प्रेमी के खिलाफ केस भी दर्ज कराया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here