मेट गाला में रेड कार्पेट पर प्रियंका चोपड़ा ने अपने अनोखे लुक के साथ एंट्री करके सबको हैरान कर दिया। हाल ही में न्यूयॉर्क के मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट हॉल में मेट गाला 2019 का आयोजन हुआ। इस इवेंट में दुनियाभर के सितारों ने शिरकत की। भारतीय अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादुकोण भी इस इवेंट का हिस्सा बनीं।
उनके लुक की चर्चा सोशल मीडिया पर थमने का नाम नहीं ले रही है।जहां उनके फैंस उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं तो अधिकतर लोग उनके इस लुका का मजाक उड़ा रहे हैं। पर इस लुक को देखने के बाद यह अंदाजा लगाना मुश्किल नहीं कि प्रियंका के इस लुक को अचीव करने के लिए उनके मेकअप और हेयर आर्टिस्ट के अलावा स्टाइलिस्ट को भी काफी मेहनत करनी पड़ी होगी।
मेट गाला के कार्पेट पर हॉलीवुड की दिग्गज औऱ बड़ी बड़ी हस्तियों के बीच देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा का भी जादू छाया है। प्रियंका मेट गाला में पति निक जोनस के साथ पहुंची थी। ‘Met Gala 2019’ के रेड कार्पेट पर अभिनेत्री सिल्वर गाउन, सिल्वर शूज और एफ्रो मेकअप के साथ पहुंची थीं जहां सभी की निगाहें उन पर रुक गई।
इस बार गाला की थीम ‘कैंप: नोट्स ऑन फैशन’ थी। इस थीम की वजह से प्रियंका ने यहां डियॉर द्वारा डिजाइन किया गया सॉफ्ट पेस्टल गाउन पहना। थाई हाई स्लिट इस गाउन को उन्होंने शिमरी टाइट्स पहने थे। उनके इस गाउन में पिंक और येलो फेदर लगे थे। हालांकि प्रियंका को अपनी ड्रेस के चलते काफी ट्रोल किया गया है।
आपको बता दें जिस लुक और ड्रेस के लिए प्रियंका इतनी ट्रोल हुई उसे बनाना आसान नहीं था न ही वो कोई सस्ती ड्रेस थी। प्रियंका चोपड़ा के ‘Dior’ गाउन की कीमत 45 लाख रुपए बताई जा रही है। वहीं इसके साथ उन्होंने जो डायमंड ईयररिंग पहने थे उनकी कीमत लगभग 10 लाख रुपए के आसपास है। उनके इस गाउन में पिंक और येलो फेदर लगे थे।
उनके पति निक जोनास की घड़ी की कीमत जानेंगे तो आपको यकीन नहीं होगा। इस इवेंट में प्रिंयका पति निक जोनस संग पहुंची थीं। गौरतलब है कि घड़ी का शौक रखने वाले निक इस इवेंट में बहुत ही एक्सपेंसिव घड़ी पहनकर पहुंचे थे। इस इवेंट में निक जोनास ने व्हाइट कलर के पैट शर्ट के साथ महाराजा की तरह हाथों में व्हाइट कलर का दुपट्टा कैरी किया हुआ था।
उन्होंने प्रियंका के आउटफिट से मेल खाते चमकीले जूते पहने थे। अपने लुक को और क्लासी बनाने के लिए निक ने हाथ में घड़ी पहन रखी थी। सूट के नीचे निक ने प्रियंका के कॉस्ट्यूम से मेल खाते चमकीले चांदी रंग के जूते पहने थे, लेकिन इन सब में खास थी निक की घड़ी। जिस पर बहुत कम लोगों की नजर पड़ी।
निक ने इस इवेंट में जो घड़ी पहनी थी वह 38 कैरैट हीरों से जड़ी और सफेद सोने (White Gold) से प्लेट की हुई थी। भारतीय मुद्रा में इसकी कीमत लगभग 20 लाख से भी ज्यादा आंकी जा रही है। दरअसल, निक को महंगी घड़ियों का हमेशा से ही शौक रहा है और वो इससे पहले भी लाखों की घड़ियां पहन चुके हैं।